यूरोपीय यूनियन (European Union) ने रूस (Russia) पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए अमेरिका (America) के साथ एक बड़ी गैस डील (Gas Deal) पर हस्ताक्षर किया है। इस डील के तहत अमेरिका (USA) इस साल के अंत तक यूरोपीय यूनियन के देशों को कम से कम अतिरिक्त 15 अरब क्यूबिक मीटर फ्यूल मुहैया कराएगा, जिसे लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के नाम से जाना जाता है।
