अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की पॉलिसी मीटिंग 17-18 सितंबर को होने वाली है। इस बात की काफी ज्यादा उम्मीद है कि महंगाई कम होने और श्रम बाजार में मंदी आने के कारण फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दर में कटौती कर सकता है। अब पॉलिसी मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्याज दरों में मामूली कटौती अर्थव्यवस्था को एक्सपेंशन मोड में रखने के लिए काफी होगी।
