कई बार लोग सो रहे होते हैं तो उनके कान में कीड़े घुस जाते हैं। छोड़े कीड़े जैसे कॉकरोज, मच्छर, कान खजूरा, चींटीं आदि बढ़ी ही आसानी से कान में चले जाते हैं जो किसी तकलीफदेह से कम नहीं होते हैं। इस बीच, पुर्तगाल (Portugal) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स के कान में मांस खाने वाले कीड़े घुस गए। ये कीड़े शख्स के कान का पर्दा (Eardrum) खा रहे थे। इस मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर कुछ दिन और शख्स अस्पताल नहीं पहुंचा होता है तो उसकी आवाज हमेशा के लिए चली जाती।
दरअसल, पुर्तगाल के एक गांव का एक आदमी दर्द, खुजली और खून बहने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके कान में मांस खाने वाले कीड़ों का जमावड़ा हो गया है। मांस खाने वाले इन खतरनाक कीड़ों ने उसके कान के पर्दे का एक हिस्सा खा चुके थे।
64 वर्षीय पीड़ित शख्स को पांच दिनों पहले ऐसा आभास हुआ कि उसके कान में कुछ घुस गए हैं। द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि "कई मोबाइल लार्वा (Numerous Mobile Larvae)" मरीज के कान को पूरी तरह जाम कर दिए थे। उन्होंने कान को पानी से धोया और फिर कानों की चिमटी से कीड़ों को निकाला। तब डॉक्टरों ने देखा कि लार्वा ने कान के परदे के एक छोटे से हिस्से को खा लिया था।
डॉक्टरों में से एक कैटरीना राटो ने न्यूजवीक को बताया कि मरीज के शरीर में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के साथ इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मरीज ठीक हो जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग के काम में मास खाने वाले कीड़े देखे गए है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को पहले काम में दर्द का एहसास हुआ था और जब वह इस दर्द को लेकर डॉक्टरों के पास गया तो उसे इस बात का खुलासा हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि इन कीडों ने बुजुर्ग के कान के पर्दे को भी छेद कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कीड़ों को बुजुर्ग के कान में चलते हुए देखा जा सकता है।
पुर्तगाली बुजुर्ग को पिछले पांच दिनों से उसके बाएं कान में दर्द, खुजली और खून के बहने से वह काफी परेशान था और ऐसे में उसनें डॉक्टरों से संपर्क किया अपनी तकलीफ को बयान किया। जिस समय इन कीड़ों को निकाला गया है उस समय एक वीडियो भी किया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में इस साल की शुरुआत में एक आदमी के कान में एक मकड़ी घुस गई थी।