ओपन वर्क परमिट के साथ कैसे जाएं कनाडा, यहां जानें तरीका
क्या आप अमेरिका में H-1B कर्मचारी हैं जो वीजा लॉटरी, रिन्यूअल और छंटनी की आशंकाओं से परेशान रहते हैं? क्या आप भी ऐसे देश में रहने और काम करने का सपना देख रहे हैं जहां अप्रवासियों का स्वागत किया जाता हो
कनाडा पीआर वीजा के लिए कैनेडियन ओपन वर्क परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
क्या आप अमेरिका में H-1B कर्मचारी हैं जो वीजा लॉटरी, रिन्यूअल और छंटनी की आशंकाओं से परेशान रहते हैं? क्या आप भी ऐसे देश में रहने और काम करने का सपना देख रहे हैं जहां अप्रवासियों का स्वागत किया जाता हो। साथ ही जहां अलग कल्चर और वैल्यू को महत्व दिया जाता है। अगर आपका जवाब हां है, तो कनाडा पीआर वीजा के लिए कैनेडियन ओपन वर्क परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कनाडा दुनिया भर के कुशल श्रमिकों के लिए सबसे फेमस जगहों में से एक है। इसके कई कारण है जिसमें एक मजबूत अर्थव्यवस्था, क्वालिटी ऑफ लाइफ, यूनिवर्सल हेल्थ केयर सिस्टम, मल्टीकल्चरल सोसाइटी आदि शामिल हैं। यहां एक फ्रेंडली और फ्लेक्सिबल इमिग्रेशन सिस्टम है, जो परमानेंट रेजिडेंसी और सिटीजनशीप भी ऑफर करता है।
कनाडा में रहने का एक तरीका ओपन वर्क परमिट है, जो एक स्पेशल टाइप का वर्क परमिट है। इसमें आपको नौकरी के ऑफर या LMIA यानी लेबर मार्केट इम्पैक्ट असेसमेंट की जरूरत के बिना कनाडा में किसी भी नियोक्ता या कंपनी के लिए काम करने की अनुमति देता है। आप अपने जीवनसाथी और बच्चों को भी अपने साथ ला सकते हैं, और वे अपने स्वयं के वर्क परमिट के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
दरअसल, कनाडा ने हाल ही में उन H-1B धारकों के लिए यह ऑप्शन खोला है जो अभी अमेरिका में रह रहे हैं। इसका मतलब है कि आप ओपन वर्क परमिट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और कुछ महीनों के अंदर ही कनाडा जा सकते हैं।
एलिजिबिलिटी
ओपन वर्क परमिट के लिए एलिजिबल होने के लिए आपके पास होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स
आपके पास वैध एच-1बी वीजा होना चाहिए।
आप अमेरिका में रह रहे हैं।
आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए।
आपके पास अमेरिका में अपने निवास का सर्टिफिकेशन होना चाहिए, जैसे कि I-94 फॉर्म, हाल में मिला यूटिलिटी बिल या कोई रिपोर्ट।
आपके पासपोर्ट पर आपके एच-1बी वीजा स्टैंप होनी चाहिए। अगर आपके पास यह स्टैंप नहीं है तो आप अप्लाई नहीं कर सकते।
अप्लाई करने का तरीका
कनाडा की सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां H-1B visa holder work permit पर क्लिक करें। वहां Apply online through the IRCC portal पर क्लिक करें।
एक अकाउंट बनाएं या जनरेट करें।
ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें। जैसेकि आपका पासपोर्ट, आपका एच-1बी वीजा स्टैम्प फोटो, अमेरिका में आपके निवास का प्रमाण और आपकी बायोमेट्रिक जानकारी।
कनाडा पीआर वीजा की फीस भर दें। एप्लिकेशन सबमिट कर दें। आपके पास अब एक मेल आएगा। अब जितनी जल्दी हो सके अपनी बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट बुक कर दें। आपको अपॉइंटमेंट लेना जरूरी है।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी एप्लिकेशन स्टेटस को चेक करें। अपने अप्रूवल लेटर का इंतजार करें। आपको ई-मेल जरूर आएगा।
वैलिडिटी पीरियड
ओपन वर्क परमिट आपके पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट के आधार पर 3 साल तक के लिए वैलिड है। आप इसे 3 साल के बाद नहीं बढ़ा सकते, लेकिन आप तब तक दूसरे वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
फायदे
आप कनाडा में किसी भी कारोबार या इंडस्ट्री में किसी भी नियोक्ता के लिए काम कर सकते हैं।
आप परमानेंट रेजिडेंसी और सिटीजनशीप के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।
इमिग्रेशन प्रोग्राम के लिए चेक करें एलिजिबिलिटी
यदि आप ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, तो बहुत लंबा इंतजार न करें। कनाडा की सरकार ने इसके लिए सिर्फ 10,000 स्पॉट खोले हैं, और वे जल्दी से भर सकते हैं। तो जल्दी करें और बहुत देर होने से पहले अपना एप्लिकेशन जमा कर दें।