अगर आपका ऑफिस आपको 'वर्क फ्रॉम होम' या रिमोट लोकेशन से काम करने की इजाजत देता है, और आप इसका फायदा उठाकर किसी अच्छी जगह से काम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) की सरकार जल्द ही 'वर्क फ्रॉम होम' या रिमोट लोकेशन से काम करने वाले लोगों के लिए एक टैक्स-फ्री वीजा (Tax-Free visa) जारी करने जा रही है। यह वीजा तब तक वैध रहेगा, जब तक कि व्यक्ति की कमाई इंडोनेशिया के बाहर से आ रही है।
