Get App

Israel-Hamas War: इजराइल ने गाजा पर किया जमीनी और हवाई हमला, शर्तों के साथ बंधकों को रिहा करने के लिए हमास तैयार

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास संघर्ष शुक्रवार को लगातार 21वें दिन भी जारी है। इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के अंदर कई टैंकों को नष्ट कर दिया है। इजराइली थलसेना और वायुसेना ने गाजा के चुनिंदा ठिकानों पर शुक्रवार को हमला किया। पिछले कई दिनों से इजरायली सेना उत्‍तरी गाजा के बॉर्डर पर तैनात थी। इससे पहले इजराइली सैनिकों और टैंकों ने गुरुवार को उत्तरी गाजा में कुछ घंटों तक जमीनी हमला किया था

Akhileshअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 1:42 PM
Israel-Hamas War: इजराइल ने गाजा पर किया जमीनी और हवाई हमला, शर्तों के साथ बंधकों को रिहा करने के लिए हमास तैयार
Israel-Hamas War: हमास शर्तों के साथ इजराइल से बंधक बनाए गए सभी नागरिकों की रिहाई के लिए तैयार हो गया है

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास संघर्ष शुक्रवार को लगातार 21वें दिन भी जारी है। इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के अंदर कई टैंकों को नष्ट कर दिया है। इजराइली थलसेना और वायुसेना ने गाजा के चुनिंदा ठिकानों पर शुक्रवार को हमला किया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इजराइल की थल और वायुसेना ने गाजा पट्टी पर फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के चुनिंदा ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमला शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से इजरायली सेना उत्‍तरी गाजा के बॉर्डर पर तैनात थी। इससे पहले इजराइली सैनिकों और टैंकों ने गुरुवार को उत्तरी गाजा में कुछ घंटों तक जमीनी हमला किया।

इजराइली सेना ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय के विनाशकारी हवाई हमलों के बाद संभावित जमीनी आक्रमण के मद्देनजर युद्धक्षेत्र तैयार करने के लिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह हमला ऐसे वक्त किया गया है जब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आगाह किया है कि गाजा पट्टी में ईंधन खत्म होने की कगार पर है जिससे उसे क्षेत्र में राहत प्रयास को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

दशकों से जारी इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के दौरान गाजा की मौजूदा स्थिति अभूतपूर्व है। अगर इजराइल हमास के खात्मे के उद्देश्य से जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो गाजा में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 750 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दिन पहले 704 लोग मारे गए थे। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य-पूर्व में करीब 900 सैनिक तैनात कर दिया है।

लड़ाकू विमानों और ड्रोन से किए हमले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें