Get App

आज ही के दिन एयर इंडिया की कनिष्क फ्लाइट में हुआ था धमाका, 329 की मौत, कनाडा अभी भी कर रहा है जांच, अंजाम बेनतीजा

Kanishka Plane Blast: आज से 39 साल पहले इसी दिन कनिष्क विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में खालिस्तानी आतंकियों ने एयर इंडिया के विमान को निशाना बनाया। आतंकियों ने विमान में बम विस्फोट किया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस पर कनाडा सरकार अभी जांच कर रही है और अंजाम बेनतीजा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2024 पर 3:08 PM
आज ही के दिन एयर इंडिया की कनिष्क फ्लाइट में हुआ था धमाका, 329 की मौत, कनाडा अभी भी कर रहा है जांच, अंजाम बेनतीजा
Kanishka Plane Blast: कनिष्क विमान हादसा 23 जून 1985 को हुआ था। इसमें एयर इंडिया की फ्लाइट 182 आयरलैंड के ऊपर अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

भारत और कनाडा के रिश्‍ते इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने की नींव कई दशक पहले ही शुरू हो गई थी। हालांकि, भारत की ओर से बीच-बीच में संबंधों को सुधारने की कोशिश जरूर की गई। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के समय से शुरू हुआ कनाडा का खालिस्‍तान प्रेम कभी खत्‍म ही नहीं हुआ। अब पियरे ट्रूडो के बेटे और कनाडा के मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्‍तान समर्थक संगठनों के साथ रिश्‍तों की नई इबारत लिख रहे हैं। इस बीच आज एक ऐसी घटना का जिक्र कर रहे हैं, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। आज ही के दिन खालिस्तानियों ने एक घिनौना खेल खेला, कि आसमान से सागर में शव गिरने लगे।

दरअसल, 23 जून 1985 की ये वो तारीख है, जब खालिस्तानियों ने एयर इंडिया की एक विमान को निशाना बनाया। इस विमान हादसे में 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 268 कनाडा के नागरिक थे। यह विमानन इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमला था। खालिस्तानी आतंकियों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए विमान पर हमला किया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

हमले के 39 साल पूरे होने के बाद भी कनाडा पुलिस हादसे की जांच नहीं कर पाई है। कनाडा की पुलिस ने कहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या-182 को बम से उड़ाने की जांच अब भी जारी है। ये आतंकी हमले की सबसे लंबी और सबसे जटिल जांच में से एक है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज (23 जून 2024) विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए विदेश मंत्री ने कहा कि सालगिरह एक याद दिलाती है कि आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। आखिर ये आतंकी हमला कैसे हुआ था? आइए बताते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें