Get App

Lebanon Pager Blasts: पेजर पर आया एक मैसेज और फिर एक के बाद एक ब्लास्ट, क्या इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने लगाया था बारूद?

Lebanon Pager Blasts: रिपोर्ट में कहा गया है कि हिज्बुल्लाह ने ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो से पेजर मंगवाए और लेबनान पहुंचने से पहले ही उनके साथ छेड़छाड़ कर दी गई। डिवाइसेज को धमाका होने से पहले कई सेकंड तक बीप करने के लिए प्रोग्राम किया गया था। इजरायल की ओर से अभी तक इस हमले को लेकर कोई कमेंट या बयान जारी नहीं हुआ है। ब्लास्ट में 11 लोग मारे जा चुके हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 1:22 PM
Lebanon Pager Blasts: पेजर पर आया एक मैसेज और फिर एक के बाद एक ब्लास्ट, क्या इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने लगाया था बारूद?
ताइवान की गोल्ड अपोलो ने इन जानलेवा पेजर्स की मैन्युफैक्चरिंग से इनकार किया है।

Lebanon Blasts: मिडिल ईस्ट के देश लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा सीरियल ब्लास्ट हुआ है। ये धमाके किसी मिसाइल, बम से नहीं बल्कि पेजर से किए गए हैं। निशाना था लेबनान का संगठन हिज्बुल्लाह (Hezbollah)। 90 के दशक में कम्युनिकेशन का सबसे बड़ा जरिया होने वाले पेजर उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब हिज्बुल्लाह के लड़ाकों की जेब में रखे पेजर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए। 2700 से ज्यादा लोगों के घायल होने और 11 के मरने की खबर है।

कहा जा रहा है कि यह पूरा जाल इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद का बिछाया हुआ है और इसकी प्लानिंग काफी पहले से हो चुकी थी। इस सीरियल ब्लास्ट से महीनों पहले हिज्बुल्लाह की ओर से ऑर्डर किए गए 5,000 पेजर्स में से हर एक के अंदर विस्फोटक छिपा दिया गया था। अमेरिकी और अन्य अधिकारियों के हवाले से द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिज्बुल्लाह ने ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो से पेजर मंगवाए थे। लेबनान पहुंचने से पहले ही उनके साथ छेड़छाड़ कर दी गई।

गोल्ड अपोलो ने किया इनकार

ताइवान की गोल्ड अपोलो ने इन जानलेवा पेजर्स की मैन्युफैक्चरिंग से इनकार किया है। रॉयटर्स के मुताबिक, गोल्ड अपोलो का कहना है कि लेबनान में हुए विस्फोटों में जिन पेजर्स का इस्तेमाल किया गया, वे उसने नहीं बनाए हैं। लेकिन यह भी कहा है कि ये पेजर्स BAC नामक उस कंपनी ने बनाए हैं, जिसके पास गोल्ड अपोलो के ब्रांड का इस्तेमाल करने का लाइसेंस है। यानि कि ब्रांड नेम गोल्ड अपोलो का जुड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें