दुनिया भर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार (30 मई, 2022) को कहा कि उसे विश्वास नहीं है कि अफ्रीका के बाहर हालिया प्रकोप से एक नई महामारी पैदा होगी। WHO ने यह भी कहा कि यह साफ नहीं है कि क्या संक्रमित लोग, जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं, वे बीमारी को फैला सकते हैं।
