Get App

कौन है Nabeela Syed? अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में इस भारतीय-अमेरिकी ने रच दिया इतिहास

Nabeela Syed की उम्र महज 23 साल है। उन्होंने अमेरिका में हाल में हुए मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट कैंडिडेट के रूप में रिपब्लिकन पार्टी के क्रिस बोस को शिकस्त दी

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 12:32 PM
कौन है Nabeela Syed? अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में इस भारतीय-अमेरिकी ने रच दिया इतिहास
अमेरिका में इलिनॉइस स्टेट हाउस के रिप्रिजेंटिटिव के चुनाव में 23 साल की Nabeela Syed को 52.3 फीसदी वोट मिले

Nabeela Syed : नबीला सैय्यद ने इलिनॉइस जनरल असेंबली (Illinois General Assembly) की सबसे कम उम्र की सदस्य बनकर इतिहास रच दिया है। भारतीय-अमेरिकी सैय्यद की उम्र महज 23 साल है। उन्होंने अमेरिका में हाल में हुए मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट कैंडिडेट के रूप में रिपब्लिकन पार्टी के क्रिस बोस को शिकस्त दी। इलिनॉइस स्टेट हाउस के रिप्रिजेंटिटिव के चुनाव में Nabeela Syed को 52.3 फीसदी वोट मिले।

नबीला इलिनॉइस के पेलेटाइन में पली बढ़ी हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से पॉलिटिकल साइंस और बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है।

सैय्यद इंटरफेथ डायलॉग की वकालत करती हैं और इस्लामिक सोसाइटी ऑफ नॉर्थवेस्ट सबअर्ब्स (Islamic Society of Northwest Suburbs) में अपने धार्मिक समुदाय के भीतर युवा मुस्लिम महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आने के लिए सशक्त बनाने का काम करती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें