Get App

Nigeria Shooting: नाइजीरिया के गांव में बंदूकधारियों ने लोगों की अंधाधुंध फायरिंग, 50 की गई जान

Nigeria Shooting: ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको (Ruben Bako) ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी। एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने ग्रामीणों पर ये हमले किए

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 10:34 AM
Nigeria Shooting: नाइजीरिया के गांव में बंदूकधारियों ने लोगों की अंधाधुंध फायरिंग, 50 की गई जान
Nigeria Shooting: अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है

Nigeria Shooting: उत्तरी-मध्य नाइजीरिया (North-Central Nigeria) के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको (Ruben Bako) ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव (Umogidi village in Benue state) में बुधवार को बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी। एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी।

बेन्यू राज्य पुलिस और एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि करते हुए न्यूज एजेंसी AP को बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी। हालांकि, सेवुइस ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है। फिलहाल, किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

चरवाहों पर हमले का आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें