Get App

नॉर्थ कोरिया मिसाइल दागने से नहीं आ रहा बाज, समुद्र की ओर फिर दागी एक और मिसाइल

North Korea Missile: उत्तर कोरिया ने गुरुवार को समुद्र की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने दी है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 9:54 AM
नॉर्थ कोरिया मिसाइल दागने से नहीं आ रहा बाज, समुद्र की ओर फिर दागी एक और मिसाइल
नॉर्थ कोरिया पिछले 2 हफ्तों में अब तक 6 मिसाइल टेस्ट कर चुका है।

North Korea Missile: नॉर्थ कोरिया (North Korea) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) इन दिनों एक के बाद एक मिसाइल दाग रहे हैं। वो अपने हथियारों की लगातार टेस्टिंग कर रहा है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आपत्ति के बावजूद वह बाज नहीं आ रहा है। पिछले 2 हफ्तों में अब तक 6 मिसाइल टेस्ट कर चुका है। गुरुवार को एक बार फिर नॉर्थ कोरिया ने पूर्वी समुद्र में मिसाइल टेस्ट किया। न्यू एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से इस खबर की जानकारी दी है।

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि गुरुवार को फिर से मिसाइल दागी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना और खुफिया एजेंसियां हर तरह से नॉर्थ कोरिया पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह के 6 बजे के करीब प्योंगयांग के समसोक इलाके से नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी है।

तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दागी है। जिसके बाद जापान को अपने कुछ नागरिकों को शेल्टर होम में शिफ्ट करना पड़ा और बाहर निकलने के लिए अलर्ट जारी करना पड़ा था। इस बीच दक्षिण कोरिया (South Korea) और अमेरिका (America) ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के जवाब में साउथ कोरिया के F-15K और अमेरिकी के F-16 फाइटर जेट ने अपनी ताकत दिखाई है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर चार मिसाइल दागी हैं। इससे पहले भी मंगलवारको दक्षिण कोरिया ने विस्फोटक कार्रवाई की थी। इस साल नॉर्थ कोरिया रेकॉर्ड हथियारों का टेस्ट कर चुका है।

इंडिया में बने कफ सिरप से गाम्बिया में बच्चों की हुई मौत की जांच करेगी भारत सरकार

अमेरिका ने की निंदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें