Get App

China: कोरोना पॉजिटिव बच्चों को उनके मां-बाप से छीन रहा चीन, क्वारंटीन सेंटर में रोते मासूमों की तस्वीरें वायरल

चीन के शंघाई (Shanghai) में प्रशासन ने कोरोना संक्रमित बच्चों को उनके मां-बाप से दूर कर क्वांरटीन सेंटर (Quarantine Centre) में डालना शुरू कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 6:22 PM
China: कोरोना पॉजिटिव बच्चों को उनके मां-बाप से छीन रहा चीन, क्वारंटीन सेंटर में रोते मासूमों की तस्वीरें वायरल
चीन के शंघाई में पिछले 24 घंटे में बिना लक्षण वाले 6051 कोविड मामले सामने आए

चीन (China) में कोरोना (Covid-19) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में चीन में 2,129 नए मामले आए, जबकि एक दिन पहले वहां 1,827 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना के मामलों में तेज उछाल के बीच शंघाई (Shanghai) शहर में प्रशासन ने कोरोना संक्रमित बच्चों को उनके मां-बाप से दूर कर क्वांरटीन सेंटर (Quarantine Centre) में डालना शुरू कर दिया है।

चीन इन कदमों के जरिए अपने देश में कोरोना की चौथी लहर आने से रोकने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए शी जिनपिंग की अगुआई वाली चीन की सरकार ने कई इलाकों में डबल लॉकडाउन (Double lockdown) लगाने जैसे बेहद कठोर कदम उठाए हैं।

शंघाई में कई ऐसे मामले आए जहां कोरोना पॉजिटिव बच्चों को उनके मां-बाप से जबरन छीनकर क्वारंटीन सेंटर ले जाया जा रहा है। इस दौरान मां-बाप और परिवार से अलग हो रहे बच्चों की कई रोती-बिलखती तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक मामले में तो शंघाई प्रशासन महज 3 साल की बच्ची को उसके मां से अलग कर किया। कुछ मामले ऐसे हैं, जहां बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन मां-बाप को कोरोना होने के चलते उन्हें उनसे अलग किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें