पाकिस्तान में इमरान खान की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले इमरान ने पाकिस्तान को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुझे मायूसी हुई। लेकिन, हम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करते हैं। डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को बाहरी मुल्क के हस्तक्षेप के कारण खारिज किया था। सुप्रीम कोर्ट को इतने सीरियस आरोपों की जांच करनी चाहिए थी। कोर्ट कम से कम एक बार सबूतों को देख तो लेता।
