Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल अब भी जारी है। देश की सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को नेशनल असेंबली (National Assembly) के डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) को खारिज कर दिया था। इस प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में अब 9 अप्रैल को वोटिंग होगी
