पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (khyber pakhtunkhwa) को गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को आतंकवादियों ने ब्लॉक कर दिया और एक वरिष्ठ मंत्री और कई पर्यटक को बीच रास्ते में अगवा (Minister Kidnapped) कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन आतंकियों ने बंदियों छोड़ने के बदले जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग की।
