पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी गिरफ्तार, इमरान खान के अरेस्ट की भी अटकलें तेज

Fawad Chaudhry arrested: इस बात की अटकलें और तेज हो गई हैं कि इमरान खान (Imran Khan) की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान के घर के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए हैं

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 2:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fawad Chaudhry arrested: फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है

Fawad Chaudhry arrested: पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। PTI नेता फर्रुख हबीब ने ट्वीट कर बताया कि चौधरी को लाहौर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। हबीब ने ट्वीट किया, ‘‘यह आयातित सरकार पागल हो गई है।''

इस बात की अटकलें और तेज हो गई हैं कि इमरान खान (Imran Khan) की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान के घर के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ वीडियो भी डाले गए है, जिनमें पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। पार्टी ने दावा किया कि इनमें पुलिस चौधरी को गिरफ्तार कर ले जा रही है।

52 वर्षीय चौधरी को इन अटकलों के बीच गिरफ्तार किया गया है कि सरकार PTI के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर सकती है। इन अटकलों के बाद इमरान खान के लाहौर स्थित जमान पार्क आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।


चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है जहां इमरान खान के नेतृत्व में विपक्ष मध्यावधि चुनाव कराने की मांग कर रहा है। पाकिस्तान में आम चुनाव अगस्त में होने हैं। हालांकि, खान आकस्मिक चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Pathaan Review: शाहरुख खान की ‘पठान’ की भारत सहित दुनियाभर में जबरदस्त ओपनिंग, पढ़ें दर्शकों के रिएक्शन

इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पाकिस्तान चुनाव आयोग के सचिव उमर हमीद की शिकायत के बाद इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस थाने में चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीटीआई नेता को लाहौर में ठोकर नियाज बेग के पास स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।