Get App

महामारी में 400% उछल गया था शेयर, अब 500 कर्मचारियों की छंटनी को मजबूर हुई Peloton

न्यूयॉर्क की एक्सरसाइज से जुड़े महंगे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी की अपनी वर्कफोर्स में से 500 जॉब्स यानी 12 फीसदी की कटौती की योजना है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 8:44 AM
महामारी में 400% उछल गया था शेयर, अब 500 कर्मचारियों की छंटनी को मजबूर हुई Peloton
Peloton का इस शेयर इस साल यानी 2022 में अभी तक लगभग 76 फीसदी टूट चुका है

Peloton to cut jobs : पेलोटन अपने बिजनेस को पुनर्गठित करने के क्रम में अब सैकड़ों कर्मचारियों को निकालने पर विचार कर रही है। कोरोनावायरस (coronavirus) से फैली कोविड महामारी का असर कम होने लगा है, जिससे कंपनी के बिजनेस में कमी आ रही है। एक्सरसाइज से जुड़े महंगे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी की अपनी वर्कफोर्स में से 500 जॉब्स यानी 12 फीसदी की कटौती की योजना है।

कॉस्ट सेविंग पर है कंपनी का जोर

न्यूयॉर्क बेस्ड कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट में कहा, Peloton के बदलाव के इस सफर की मुख्य बातों में क्षमताओं का अधिकतम इस्तेमाल और बिजनेस को सरल बनाने और अपने वित्त वर्ष के अंत तक कैश फ्लो में ब्रेक एवन की स्थिति में आने के लिए कॉस्ट सेविंग के उपायों को लागू करना शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें