Get App

Plane Crash: मास्को जा रहा प्लेन अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, भटक गया था रास्ता

Plane Crash: अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश होने की खबर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया हाउस ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी। हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है। ये मॉरक्को में रजिस्टर्ड छोटा एयरक्राफ्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2024 पर 2:12 PM
Plane Crash: मास्को जा रहा प्लेन अफगानिस्तान में हुआ क्रैश, भटक गया था रास्ता
Plane Crash: मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है।

Plane Crash: अफगानिस्तान में एक प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दुखद घटना में प्लने अपना रास्ता भटक गया। इसके बाद वो 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। शुरुआती दौर में कहा गया है कि यह भारत का प्लेन है। हालांकि बाद में पता चला कि यह प्लेन भारत का नहीं बल्कि मोरक्को का छोटा एयरक्रॉफ्ट था।  वहीं सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है।

भारत के सिविल एविएश मिनिस्ट्री ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन रजिस्टर्ड छोटा विमान है। इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था कि अफगानिस्तान में भारत का प्लेन क्रैश हो गया है।

भारतीय विमान के क्रैश होने की गलत खबर कहां से आई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें