PM Modi Mauritius Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मॉरीशस पहुंचे, यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। खास बात यह रही कि उन्हें भोजपुरी गीत-संगीत के साथ सम्मान दिया गया। पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने इस खास स्वागत के लिए आभार जताया और कहा कि भोजपुरी भाषा का मॉरीशस की संस्कृति में रचा-बसा होना बेहद सराहनीय है।
