कतर, ईरान और कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के बारे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की विवादित टिप्पणियों को लेकर रविवार को भारतीय राजदूतों को तलब किया। खाड़ी के महत्वपूर्ण देशों ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
