Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का अंतिम संस्कार 19 सितंबर 2022 को हो गया। इसमें दुनियाभर के करीब 2000 मेहमान शिरकत की थी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 96 साल में अंतिम सांस लेने वाली क्वीन के अंतिम संस्कार पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं।
