Russia-Ukraine War: भारत सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि रूस की सेना में भर्ती 45 भारतीय नागरिकों को छुड़ाया जा चुका है। जबकि 50 अन्य भारतियों को छुड़ाने के लिए रूसी सरकार से बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (13 सितंबर) को कहा कि 45 भारतीयों को अवैध रूप से रूसी सेना में भर्ती कराया गया था। उन्हें युद्ध के मैदान में यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया गया। अब उन्हें रूसी सेना से छुड़ा लिया गया है। सभी को छुट्टी दे दी गई है।