South Korea’s President: दक्षिण कोरिया की संसद ने शनिवार (14 दिसंबर) को राष्ट्रपति यून सुक-योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। यह फैसला उनके विवादित 3 दिसंबर के मार्शल लॉ के ऐलान के बाद लिया गया है। 204 सांसदों द्वारा पारित इस प्रस्ताव के बाद राष्ट्रपति यून को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। संसद में उनके खिलाफ 204 वोट पड़े, जबकि उनके समर्थन में सिर्फ 85 मत डाले गए। यून ने 3 दिसंबर को देश में मार्शल लॉ लागू करने का आदेश दिया था, जिसके कारण देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई। अब अधिकारी उनपर लगे विद्रोह के आरोपों की जांच कर रहे हैं।
