Get App

Sunita Williams Returns: अंतरिक्ष में 9 महीने तक रहने पर क्या सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम? जानें कितनी है उनकी सैलरी

इस रविवार को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के साथ एक और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को घर ले जाने के लिए ISS पहुंचा। बोइंग की पहली एस्ट्रोनॉट फ्लाइट पर गए अंतरिक्ष यात्रियों को तय समय के मुताबिक, एक हफ्ते के भीतर वापस लौटना था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में उन्हें ISS में नौ महीने पूरे हो गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2025 पर 4:06 PM
Sunita Williams Returns: अंतरिक्ष में 9 महीने तक रहने पर क्या सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम? जानें कितनी है उनकी सैलरी
Sunita Williams: अंतरिक्ष में 9 महीने तक रहने पर क्या सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम? जानें कितनी है उनकी सैलरी

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन (ISS) पर काफी लंबे समय तक रहने के बाद आखिरकार पृथ्वी पर लौट रहे हैं। ये दोनों पिछले साल जून से ही ISS पर है, जब वे जिस बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की टेस्टिंग कर रहे थे। यह स्पेसक्राफ्ट अपनी पहली क्रू जर्नी पर प्रोपल्शन से जुड़ी खामियों के कारण खराब हो गया और धरती पर वापस नहीं लौट पाया।

इस रविवार को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के साथ एक और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को घर ले जाने के लिए ISS पहुंचा।

बोइंग की पहली एस्ट्रोनॉट फ्लाइट पर गए अंतरिक्ष यात्रियों को तय समय के मुताबिक, एक हफ्ते के भीतर वापस लौटना था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में उन्हें ISS में नौ महीने पूरे हो गए।

इस सब के बीच एक बड़ा ही दिलचस्प सवाल उठता है कि क्या सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के लिए कोई ओवरटाइम या स्टाइपेंड मिलेगा, जैसा कि दूसरे सेक्टर में काम करने वाले कई आम कर्मचारियों को मिलता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें