Get App

Srettha Thavisin: थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को कोर्ट ने किया बर्खास्त, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Srettha Thavisin Removed: थाईलैंड में सियासी संकट बढ़ गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को वहां की एक कोर्ट ने पद से बर्खास्त कर दिया है। बैंकॉक में संवैधानिक अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया कि रियल एस्टेट टाइकून और राजनीतिक श्रेथा ने जेल की सजा काट चुके एक वकील को मंत्रिमंडल में नियुक्त करके नैतिकता नियमों का उल्लंघन किया है

Akhileshअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 5:36 PM
Srettha Thavisin: थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को कोर्ट ने किया बर्खास्त, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
Srettha Thavisin Removed: थाविसिन पर अपने कैबिनेट में एक आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकील को शामिल करने का आरोप था

Srettha Thavisin Removed: थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को बर्खास्त कर दिया है। संविधान का उल्लंघन करने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। थाविसिन पर अपने कैबिनेट में एक आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकील को शामिल करने का आरोप था। इस फैसले के बाद से थाईलैंड में एक बार फिर राजनीतिक भूचाल आ गया है। कोर्ट ने प्रधानमंत्री के इस कदम को नैतिकता का उल्लंघन बताते हुए दोषी ठहराया है। यह एक चौंकाने वाला फैसला है, जिससे थाईलैंड राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री श्रेष्ठा थाविसिन ने बुधवार (14 अगस्त) को कहा कि वह अदालत के उस फैसले का सम्मान करते हैं।

बैंकॉक स्थित संवैधानिक अदालत ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि रियल एस्टेट के दिग्गज और राजनीतिक नेता श्रेथा ने जेल की सजा काट चुके एक वकील को कैबिनेट में नियुक्त करके नैतिकता नियमों का उल्लंघन किया है। कोर्ट के 9 जजों में से 5 ने श्रेष्ठा और उनके मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने के पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत ने कहा, "प्रधानमंत्री इस बात से भली-भांति परिचित थे कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है, जिसमें नैतिक निष्ठा का गंभीर अभाव है।"

अदालत ने कहा कि जब तक संसद नए प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने की मंजूरी नहीं दे देती, तब तक मौजूदा कैबिनेट कार्यवाहक आधार पर बनी रहेगी। पीठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रेथा ने जानबूझकर क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले वकील को कैबिनेट में शामिल किया है। कैबिनेट में शामिल होने वाले वकील को 2008 में एक मामले में दोषी ठहराया गया था।

पीएम ने किया फैसले का स्वागत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें