अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वालों की तदाद में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते आए आंकड़ों के मुताबिक पहले के मुकाबले कम अमेरिकी लोगों ने बोरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था। अमेरिका में हाई इंटरेस्ट रेट के बावजूद जॉब मार्केट में तेजी रही थी। अमेरिका के श्रम विभाग ने गुरुवार को बताया कि 15 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में बेरोजगार दावों के लिए अमेरिकी आवेदन 9,000 से घटकर 228,000 हो गए। वहीं पिछले हफ्ते में 237,000 लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था।
