Get App

Population Crisis: जापान ने खोजा नया हल, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार लागू करेगी 4-डे वर्क वीक

जापान में जन्म दर इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। 4 दिन का वर्क वीक जापान के हैवी वर्क कल्चर से जुड़े कुछ मुख्य इश्यूज को हल करने में मदद कर सकता है। एक जापानी नागरिक की औसत आयु 49.9 है। जनवरी से जून तक देश में 350,074 जन्म दर्ज किए गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 8:27 AM
Population Crisis: जापान ने खोजा नया हल, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार लागू करेगी 4-डे वर्क वीक
पिछले 8 वर्षों में जापान में जन्म दर में लगातार गिरावट आई है।

जापान जनसंख्या संकट का सामना कर रहा है। इसलिए इसकी राजधानी टोक्यो इस समस्या को कुछ नए तरीके से हल करने की कोशिश कर रही है। यह तरीका है- 4 दिन का वर्क वीक। अप्रैल से टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार अपने कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 4 दिन काम करने की इजाजत देने जा रही है। यह एक नई "चाइल्ड केयर पार्शियल लीव" पॉलिसी भी ला रही है, जो कुछ कर्मचारियों को हर रोज दो घंटे कम काम करने की इजाजत देगी।

टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके का कहना है कि इस कदम का लक्ष्य उन कर्मचारियों की मदद करना है जो माता-पिता हैं और बच्चों की देखभाल और काम के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कोइके ने इस सप्ताह टोक्यो मेट्रोपॉलिटन असेंबली के रेगुलर सेशन के दौरान एक भाषण में कहा, "हम फ्लेक्सिबल तरीके से वर्क स्टाइल्स का रिव्यू करना जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि महिलाओं को बच्चे के जन्म या बच्चे के पालन-पोषण जैसे लाइफ ईवेंट्स के चलते अपने करियर का त्याग न करना पड़े।"

साल की शुरुआत में रिकॉर्ड लो पर आ गई थी जापान में जन्म दर

नई पॉलिसीज ऐसे समय में आई हैं, जब जापान में जन्म दर इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जनवरी से जून तक देश में 350,074 जन्म दर्ज किए गए, जो 2023 में इसी अवधि के आंकड़ों से 5.7% कम है। जापान की कुल प्रजनन दर 2023 में 1.2 थी, और टोक्यो में जन्म दर 0.99 से भी कम थी। प्रजनन दर एक महिला के जीवनकाल में बच्चों की संख्या को दर्शाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें