Elon Musk : टेक अरबपति एलॉन मस्क को लगता है कि उनका ग्रे वर्जन ट्विटर (Twitter) का एक ‘ग्रेट’ नया सीईओ होगा। दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि एक फिजिसिस्ट के पैरोडी ट्वीट में सुझाया गया “Nole” नाम का काल्पनिक व्यक्ति है। इसे एलॉन मस्क के फोटोग्राफ को एडिट करके बनाया गया है। बोजन तुंग्ज ने यह फोटो ट्वीट किया है, जिसमें मस्क सनग्लास पहने हुए हैं, काले बाल हैं और काली-सफेद मूछें हैं। मस्क ने इस ट्वीट का दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, “वह ग्रेट है।” मस्क ने हाल में एक पोल के बाद ऐलान किया था कि वह नया सीईओ खोज रहे हैं और जल्द ही ट्विटर सीईओ (Twitter CEO) पद से इस्तीफा दे देंगे।
