यूक्रेन पर हमला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को महंगा पड़ सकता है। इस लड़ाई को शुरू हुए एक महीना हो गया है। लेकिन, इसके खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। कूटनीति स्तर पर अब तक हुई कोशिशें नाकाम रही हैं। ऐसे में कुछ जानकारों का मानना है कि पुतिन के रूस की सत्ता से बाहर होने पर इस युद्ध का अंत हो सकता है।
