Get App

अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन के पालतु कुत्ते ने चार महीने के भीतर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को 10 बार काटा

ज्यूडिशियल वॉच (Judicial Watch) ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस रिकॉर्ड के लगभग 200 पेज जारी किए, जो उसने फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन कानून तहत हासिल किए थे। ये कानून भारत सूचना का अधिकार (RTI) की तरह ही है। समूह ने कहा कि उसने पिछले साल दिसंबर में DHS की एक डिविजन एजेंसी से जर्मन शेफर्ड कुत्ते के काटने की घटनाओं का रिकॉर्ड मांगा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 5:25 PM
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन के पालतु कुत्ते ने चार महीने के भीतर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को 10 बार काटा
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन के पालतु कुत्ते ने चार महीने के भीतर सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को 10 बार काटा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के पालतु कुत्ते 'कमांडर' (Pet Dog Commander) ने अक्टूबर 2022 और जनवरी के बीच सीक्रेट सर्विस (Secret Service) के अधिकारियों को कम से कम 10 बार काटा है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के रिकॉर्ड से ये जानकारी सामने आई है, जिसमें ये भी बताया गया कि एक घटना तो इतनी गंभीर थी कि घायल अधिकारी को अस्पताल तक ले जाना पड़ा था। रूढ़िवादी निगरानी समूह ज्यूडिशियल वॉच (Judicial Watch) ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस रिकॉर्ड के लगभग 200 पेज जारी किए, जो उसने फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन कानून तहत हासिल किए थे। ये कानून भारत सूचना का अधिकार (RTI) की तरह ही है।

समूह ने कहा कि उसने पिछले साल दिसंबर में DHS की एक डिविजन एजेंसी से जर्मन शेफर्ड कुत्ते के काटने की घटनाओं का रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन उसकी मांग पर कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद उसने फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन कानून के तहत याचिका दायर की। समूह ने कहा कि उसने डॉग कमांडर के व्यवहार के बारे में जानकारी मिलने के बाद, याचिका दायर की।

व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस मंगलवार को इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करते नजर आए। फर्स्ट लेडी जिल बिडेन की कम्युनिकेशन डायरेक्टर एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक ईमेल में कहा कि व्हाइट हाउस परिसर परिवार के पालतू जानवरों के लिए एक "अनोखा और अक्सर तनावपूर्ण माहौल" हो जाता है और बाइडन परिवार "इस स्थिति को सभी के लिए बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है।"

वहीं सीक्रेट सर्विस के मुख्य प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिल्मी ने एक अलग ईमेल में कहा, उनकी एजेंसी ने "पिछले कई राष्ट्रपतियों के पारिवारिक पालतू जानवरों के आसपास अच्छे तरीके से काम करने की कोशिश की है और ये घटनाएं कोई अपवान नहीं हैं। हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को बेहद गंभीरता से लेते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें