214 यात्रियों को ले जा रहे एक वियतजेट (Vietjet) प्लेन को तकनीकी समस्या आने के बाद बुधवार सुबह उत्तरी फिलीपींस में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलीपीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार Airbus A321 दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन से वियतनाम जा रहा था। इसी दौरान प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई और उसे इलोकोस नॉर्ट प्रांत में लाओआग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा। बाद में प्लेन की फिलीपींस में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।
