Get App

7th Pay Commission: सितंबर में 59% होगा महंगाई भत्ता! सरकार नवरात्रि में कर सकती है ऐलान

7th Pay Commission: अगले महीने सितंबर में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) बढ़ना है। सरकार ने हर बार दिवाली से पहले डीए बढ़ाया है। इस बार सितंबर से नवरात्रि शुरू हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 5:50 PM
7th Pay Commission: सितंबर में 59% होगा महंगाई भत्ता! सरकार नवरात्रि में कर सकती है ऐलान
DA Hike Update: सरकार सितंबर में डीए बढ़ा सकती है।

7th Pay Commission: अगले महीने सितंबर में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) बढ़ना है। सरकार ने हर बार दिवाली से पहले डीए बढ़ाया है। इस बार सितंबर से नवरात्रि शुरू हैं। ऐसी उम्मीद है कि सरकार सितंबर में डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। सरकार डीए का ऐलान कभी भी करे लेकिन ये 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। 

कितना बढ़ेगा DA 

 ऐसी उम्मीद है कि जुलाई 2025 में DA में 3 से 4% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। यानी, कर्मचारियों की डीए बढ़कर 58% या 59% हो सकता है। सरकार हर साल दो बार DA बढ़ाती है। पहली बार जनवरी के लिए के लिए घोषणा फरवरी-मार्च में की जाती है। सरकार चाहे कभी भी ऐलान करे लेकिन ये 1 जनवरी से लागू माना जाता है। दूसरी बार जुलाई के लिए घोषणा सितंबर-अक्टूबर में की जाती है। ये लागू 1 जुलाई से मानी जाती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि सरकार कब इसका ऐलान कर रही है। कर्मचारियों को उतना एरियर सैलरी के साथ मिलता है। 

DA कैसे तय होता है?

DA का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर होती है। इस आंकड़े को लेबर मिनिस्ट्री हर महीने जारी करता है।

7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार, DA (%) इस तरह तय होता है

DA (%) = [(12 महीने का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

सब समाचार

+ और भी पढ़ें