अब आप आधार कार्ड, पैन कार्ड या राशन कार्ड के जरिए अपनी नागरिकता साबित नहीं कर सकते हैं। साफ शब्दों में कहें, तो अगर आपके पास ये तीन दस्तावेज भी हैं, तो भी आप इनके आधार पर ये साबित नहीं कर पाएंगे कि आप भारतीय नागरिक हैं या नहीं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि अब केवल वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट ही नागरिकता के प्रमाण के तौर पर माने जाएंगे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है।
