How to Prove you are Indian: आधार, पैन और राशन कार्ड से आपकी भारतीय नागरिकता साबित नहीं होगी। आप इंडियन नेशनल हैं या नहीं, इसके लिए सिर्फ 2 आईडी ही काम आएंगे। ये 2 आईडी आधार, पैन या आपका राशन कार्ड नहीं है। दिल्ली पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अपनी जांच प्रक्रिया को सख्त करते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड को अब भारतीय नागरिकता का वैलिड प्रमाण नहीं मानने का फैसला किया है। यह कदम खासकर बांग्लादेश और रोहिंग्या समुदाय से संबंधित अवैध प्रवासियों के झूठे दस्तावेजों के जरिए नागरिकता साबित करने की कोशिशों को रोकने के लिए उठाया गया है।
