Get App

जन धन अकाउंटहोल्डर्स के लिए अलर्ट! 30 सितंबर तक जरूर कराएं अपना ये काम, वरना बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट

Jan Dhan Accounts: आपने जन-धन अकाउंट खोला हुआ है और उसे 10 साल पूरे हो गए हैं? तो अब समय Re-KYC यानी दोबारा केवाईसी कराने का आ गया है। ऐसा न करने पर आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है, यानी पैसे निकालना, भेजना या सब्सिडी पाना सब कुछ रुक सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 12:44 PM
जन धन अकाउंटहोल्डर्स के लिए अलर्ट! 30 सितंबर तक जरूर कराएं अपना ये काम, वरना बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट
Jan Dhan Accounts: आपने जन-धन अकाउंट खोला हुआ है और उसे 10 साल पूरे हो गए हैं?

Jan Dhan Accounts: आपने जन-धन अकाउंट खोला हुआ है और उसे 10 साल पूरे हो गए हैं? तो अब समय Re-KYC यानी दोबारा केवाईसी कराने का आ गया है। ऐसा न करने पर आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है, यानी पैसे निकालना, भेजना या सब्सिडी पाना सब कुछ रुक सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक अकाउंट चालू रहे और सरकारी योजनाओं का फायदा बिना किसी रुकावट के मिलता रहे। तो आपको 30 सितंबर 2025 से पहले Re-KYC कराना बहुत जरूरी है।

सरकार ने इस काम को आसान बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाए हैं, ताकि आपको बैंक की लाइन में ना लगना पड़े। बस अपने आधार और एड्रेस प्रूफ के साथ कैंप में पहुंचिए और KYC पूरा कराइए। ये मौका है अपने अकाउंट को सेफ और एक्टिव बनाए रखने के लिए करना जरूरी है।

Re-KYC क्या होता है?

Re-KYC यानी Know Your Customer की जानकारी को दोबारा अपडेट कराना। इसमें आपको बैंक को अपना नया पता, मोबाइल नंबर या कोई भी जरूरी जानकारी देनी होती है, जो पहले दिए गए रिकॉर्ड से अलग हो सकती है। यह प्रोसेस इसलिए जरूरी है ताकि बैंक यह तय कर सके कि अकाउंट सही व्यक्ति के नाम पर है और उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें