इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अंडरग्रैजुएट (यूजी) प्रोग्राम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के जरिए होगा। इस परीक्षा का क्लियर करने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जो 26 जुलाई तक खुला रहेगा। सीयूईटी यूजी में बैठने और इस एग्जाम को क्लियर करने वाले छात्र ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन यूनिवर्सिटी के समर्थ पोर्टल के जरिए होगा।
