Get App

सालाना 25 लाख की सैलरी कम है? जानिए एक यूजर के इसे कम बताने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के सालाना 25 लाख रुपये की सैलरी कम बताते ही लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया जताने लगे। ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि एक परिवार के खर्च के लिहाज से इस सैलरी को कम कतई नहीं माना जा सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 1:40 PM
सालाना 25 लाख की सैलरी कम है? जानिए एक यूजर के इसे कम बताने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा
कई यूजर्स ने कहा है कि कोई सैलरी कम है या ज्यादा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति किस शहर में रहता है और उसकी लाइफ स्टाइल क्या है।

सालाना 25,00,000 रुपये की सैलरी कम है या ज्यादा? क्या तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए यह सैलरी पर्याप्त नहीं है? दरअसल, एक यूजर के सालाना 25 लाख रुपये की सैलरी को कम बताने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई बहस छिड़ गई है। इस यूजर ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया जताई है। दरअसल, इंडिया में सालाना 25 लाख रुपये की सैलरी कम नहीं कही जा सकती। खासकर तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए तो यह कतई कम नहीं है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

25 लाख की सैलरी के बाद भी सेविंग्स के लिए पैसे नहीं

सौरव दत्ता नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट किया था। दत्ता के पहले के कुछ पोस्ट पर भी विवाद हो चुका है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि सालाना 25 लाख रुपये की सैलरी एक परिवार के लिए काफी कम है। उन्होंने बताया है कि इसमें से हर महीने 1.5 लाख रुपये ही हाथ में आते हैं। उन्होंने अपने खर्च का भी हिसाब बताया है। इसके मुताबिक, हर महीने 1 लाख रुपये जरूरी चीजों और EMI/रेंट पर खर्च हो जाता है। 25,000 रुपये खानेपीने, फिल्में देखने, ओटीटी और रोजाना कहीं आनेजाने पर खर्च हो जाते हैं। 25,000 रुपये मेडिकल और इमर्जेंसी खर्च में चला जाता है। इसके बाद सेविंग्स के लिए एक पैसा नहीं बचता है।

महंगाई तेजी से बढ़ने के बावजूद कम नहीं है 25 लाख सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें