Atal Pension Yojna: क्या आप भी कम निवेश वाले पेंशन योजना तलाश रहे हैं। अटल पेंशन योजना (APY) सरकार द्वारा असंगठित सेक्टर के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई एक पेंशन योजना है। जो रिटायरमेंट के बाद उनकी आय की सुरक्षा तय करते हैं। इस योजना के तहत यदि आप 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको जीवनभर हर महीने 5,000 रुपये और सालाना 60,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। अगर आप 210 रुपये के रोजाना के खर्च को देखें तो ये सिर्फ 7 रुपये आता है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को रिटायरमेंट के बाद आय के स्रोत की सुरक्षा प्रदान करना है।
