Bank Holiday: मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। अब यह छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर 2024 को होगी। महाराष्ट्र सरकार ने मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं के अनुरोध पर यह बदलाव किया है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया था कि अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है, इसलिए मुस्लिम समुदाय ने 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकालने का फैसला किया ताकि दोनों त्योहारों को धूमधाम से मनाया जा सके।
