Bank Holiday: अगर आप आज बैंक शाखा में कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज 30 मई को महीने का पांचवां शनिवार है और इस वजह से देशभर में बैंक खुले रहेंगे। अक्सर लोगों के बीच यह कन्फ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। लेकिन RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं।
