Get App

Bank Holiday: कल 7 अक्टूबर को चार राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है मंगलवार की छुट्टी

Bank Holiday Tuesday 7 October 2025: कल 7 अक्टूबर को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वालें हैं। मंगलवार को देश के चार राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और रेगुलर काम होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 1:55 PM
Bank Holiday: कल 7 अक्टूबर को चार राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है मंगलवार की छुट्टी
Bank Holiday Tuesday 7 October 2025: कल 7 अक्टूबर को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वालें हैं।

Bank Holiday Tuesday 7 October 2025: कल 7 अक्टूबर को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वालें हैं। मंगलवार को देश के चार राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और रेगुलर काम होगा। यहां जानिये आरबीआई ने 7 अक्टूबर को किन राज्यों में छुट्टी का ऐलान क्यों किया है। RBI ने किस कारण से इन राज्यों में छुट्टी की है।

कल मंगलवार 7 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक

कल मंगलवार 7 अक्टूबर को बैंक चार जगहों पर बंद रहेंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के मौके पर बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। ये दोनों त्योहार आश्विन महीने की पूर्णिमा को मनाए जाते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी है। ये दिन उनकी याद में मनाया जाता है। वहीं, कुमार पूर्णिमा पूर्वी भारत खासकर ओडिशा और बिहार में मनाई जाती है। इस दिन लोग चंद्रमा की पूजा करते हैं और भगवान कार्तिकेय की आराधना करते हैं।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें