Get App

Kartik Purnima 2025: आज भूल से भी नहीं करें ये 5 काम, इन्हें करने से शुभ कर्मों का पुण्य हो सकता है नष्ट

Kartik Purnima 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन को साल के सबसे पावन दिनों में से एक माना जाता है। आज के दिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है और लक्ष्मी माता रुष्ट भी हो सकती हैं। आइए जानें क्या हैं ये बातें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 10:06 AM
Kartik Purnima 2025: आज भूल से भी नहीं करें ये 5 काम, इन्हें करने से शुभ कर्मों का पुण्य हो सकता है नष्ट
कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Kartik Purnima 2025: आज पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। आज के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। जो लोग गंगा स्नान नहीं कर पाते, वे अपने निकट किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन व्रत, दान और पूजा करने से पूरे साल की पूर्णिमा का फल प्राप्त हो जाता है। यह दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन जहां भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, तो भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर के अत्याचारों से स्वर्ग और धरती को मुक्ति दिलाई थी।

इससे प्रसन्न देवताओं ने धरती पर गंगा स्नान कर असंख्य दीप जलाए थे। इसी के प्रतीक स्वरूप आज के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। साथ ही इसी पावन तिथि पर गुरु नानक देव जी की जयंती भी मनाई जाती है। आज के दिन को साल के सबसे पावन दिनों में से एक माना जाता है। आज के दिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है और लक्ष्मी माता रुष्ट भी हो सकती हैं। आइए जानें क्या हैं ये बातें

तुलसी न तोड़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पत्तों को तोड़ने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर तुलसी पत्ते तोड़ने से उनका अनादर होता है मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, जोकि दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

घर पर अंधेरा न रखें- माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवलोक से सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा की रात को घर पर अंधेरा नहीं रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें घर के हर कमरे की लाइट जलती रहे।

किसी को न दें ये चीज- कार्तिक पूर्णिमा के दिन का संबंध चंद्रमा से होता है। इसलिए इस दिन किसी को भी दूध, चांदी या फिर सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इससे चंद्र दोष बढ़ता है।

तामसिक भोजन से दूर रहें- कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन पर भक्त व्रत रखते हैं। आप व्रत नहीं रखें तब भी इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, अंडा, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को खाने से आध्यात्मिक शुद्धता भंग होती है।

किसी को खाली हाथ न लौटाएं- कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपके घर पर कोई जरूरतमंद, गरीब या बुजुर्ग व्यक्ति आए तो उसे द्वार के खाली हाथ न लौटाएं। अपने सामर्थ्य अनुसार उन्हें अन्न, फल, भोजन आदि का दान अवश्य करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें