Get App

Bank Locker: बैंक लॉकर में बना सकते हैं 4 नॉमिनी, बदल गए हैं नियम

Bank Locker: सरकार ने बैंक लॉकर के नियम पहले से आसान कर दिया है। सरकार ने 16 अप्रैल 2025 को नया नियम लागू किया है, जिससे बैंक खाते और लॉकर के लिए नॉमिनी बनाने का प्रोसेस आसान हो जाएगा। अब आप अपने बैंक अकाउंट में सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 7:06 PM
Bank Locker: बैंक लॉकर में बना सकते हैं 4 नॉमिनी, बदल गए हैं नियम
Bank Locker: सरकार ने 16 अप्रैल 2025 को नया नियम लागू किया है, जिससे बैंक खाते और लॉकर के लिए नॉमिनी बनाने का प्रोसेस आसान हो जाएगा।

Bank Locker: सरकार ने बैंक लॉकर के नियम पहले से आसान कर दिया है। सरकार ने 16 अप्रैल 2025 को नया नियम लागू किया है, जिससे बैंक खाते और लॉकर के लिए नॉमिनी बनाने का प्रोसेस आसान हो जाएगा। अब आप अपने बैंक अकाउंट में सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं।

नॉमिनी बनाने के हैं 2 तरीके

साथ-साथ (Simultaneous) – इसमें चारों लोगों को पहले से तय किए हुए हिस्से में पैसा मिलता है। जैसे अगर आपने तय किया कि A को 40%, B को 30%, C को 20% और D को 10% मिलेगा, तो आपके जाने के बाद इन्हें उसी हिसाब से पैसा मिल जाएगा।

एक के बाद एक (Successive) – इसमें पहले व्यक्ति को ही पैसा मिलेगा। अगर वो नहीं है या पैसे लेने से मना करता है, तो दूसरा व्यक्ति हकदार बनता है, फिर तीसरा और फिर चौथा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें