Bank of Baroda FD Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। BOB ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इससे पहले अप्रैल में एफडी पर ब्याज दरों को घटाया था। RBI के रेपो रेट घटाने से ज्यादातर बैंक भी एफडी पर इंटरेस्ट घटा रहे हैं। अप्रैल में ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर ब्याज घटाया था। अब मई में भी एफडी रेट्स घटाने का दौर जारी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाया FD पर इंटरेस्ट रेट
BOB बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को कुछ पीरियड पर 0.10 फीसदी तक घटा दिया है। बैंक की नई दरें आज 5 मई 2025 से लागू हो गई है। BOB बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर दिया जा रहा है।
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 4.50 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 4.50 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 6 प्रतिशत
91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 6.10 प्रतिशत
181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 6.25 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 6.75 प्रतिशत
271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7 प्रतिशत
1 साल - आम जनता के लिए 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.30 प्रतिशत
1 साल से अधिक और 400 दिनों से कम - आम जनता के लिए 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.40 प्रतिशत
400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.40 प्रतिशत
2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.50 प्रतिशत
3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.30 प्रतिशत
5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.50 प्रतिशत
10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 6.75 प्रतिशत
444 दिन - (Square Drive Deposit Scheme) - आम जनता के लिए 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए 7.60 प्रतिशत