Saving Account Average Minimum Balance: क्या आप भी अक्सर अपने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते? हर महीने बैंक की पेनाल्टी से परेशान रहते हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत के 5 बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों ने अब एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) बनाए रखने के नियम को खत्म कर दिया है। यानी, अब अकाउंटहोल्डर्स को बैंक के सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की चिंता नहीं करनी होगी। न ही किसी तरह की पेनाल्टी का डर रहेगा।
