प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) आज यानी 16 जुलाई को अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेगा। आज शनिवार के चलते शेयर बाजार में कारोबार बंद है लेकिन इस बड़े बैंक के नतीजों पर लोगों की नजरें लगी हुई हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक कंपनी के मुनाफे और शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में मजबूत वृद्धि होने की संभावना है।
