Get App

HDFC-HDFC Bank merger: मर्जर के बाद HDFC के जमाकर्ताओं पर क्या पड़ेगा असर, यहां जानें सभी सवालों के जवाब

देश की सबसे बड़ी हाउसिंग कंपनी एचडीएफसी (HDFC) और सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मर्जर आज यानी 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है। मर्जर के चलते दोनों संस्थाओं के जमाकर्ताओं के मन में कई सवाल होंगे। हम यहां उस सवालों का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2023 पर 7:24 PM
HDFC-HDFC Bank merger: मर्जर के बाद HDFC के जमाकर्ताओं पर क्या पड़ेगा असर, यहां जानें सभी सवालों के जवाब
HDFC के मर्जर के बाद HDFC बैंक का कुल डिपॉजिट 18.84 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा

देश की सबसे बड़ी हाउसिंग कंपनी एचडीएफसी (HDFC) और सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मर्जर आज यानी 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है। इन दोनों संस्थाओं ने पिछले साल 4 जुलाई 2022 को बोर्ड और शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद मर्जर का ऐलान किया था। HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने 30 जून को शेयरधारकों को लिखे एक लेटर में कहा, "HDFC Bank में HDFC के मर्जर से बैंक को क्रॉस-सेलिंग के मौके मिलेंगे। साथ ही होम लोन बिजनेस, बैंक की मुख्य शक्तियों को मजबूत करेगा।" आसान शब्दों में इसका मतलब यह है कि मर्जर के बाद HDFC के होम-लोन ग्राहकों को नई इकाई के सुविधाओं से लाभ होगा। HDFC के मर्जर के बाद HDFC बैंक का कुल डिपॉजिट 18.84 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

मर्जर के चलते दोनों संस्थाओं के जमाकर्ताओं के मन में कई सवाल होंगे। हम यहां उस सवालों का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।

मैंने HDFC लिमिटेड में एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) किया है। क्या मर्जर के बाद इसके रेट में कोई बदलाव होगा?

नहीं। HDFC में की गई आपकी FD की दर या उसके शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा। आपका FD खाता नंबर जारी रहेगा। आपके FD की मैच्योरिटी या उसके रिन्यूअल तक ब्याज दरें, ब्याज जोड़ने का तरीका, उसकी अवधि, मैच्योरिटी और भुगतान आदि सब पहले जैसे ही रहेंगे। HDFC की ओर से आपको दी गई मौजूदा रसीद, FD की मैच्योरिटी तक वैलिड रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें