भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लोन से जुड़े अपने बेस रेट (Base Rate) और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतपी 15 मार्च 2023 से लागू होगी। एसबीआई ने अपने बेट रेट में 0.70 का इजाफा किया है। इसके साथ ही बैंक का बेस रेट बढ़कर 10.10% पर पहुंच गया है, जो अभी तक 9.40% था। इसके अलावा बैंक ने अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को भी बढ़ाकर 14.85% कर दिया है, जो अभी तक 14.15% था। इससे बीपीएलआर और बेस रेट से जुड़े कर्ज की ईएमआई महंगी हो जाएगा। दरअसल ये दोनों बैंक के पुराने बेंचमार्क हैं, जिसके आधार पर बैंक लोगों को लोन देता था।
