यस बैंक (YES Bank) ने कैशफ्री पेमेंट्स (Cashfree Payments) के साथ मिलकर बुधवार को 'ग्लोबल कलेक्शंस' नाम से एक पेमेंट कलेक्शन सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया। यह सर्विस खासतौर से एक्सपोर्टरों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है। इसके तहत यस बैंक में खाता रखने वाले ग्राहक, करीब 180 देशों से 30 से अधिक विदेशी करेंसी में पेमेंट्स स्वीकार कर सकेंगे। इस तरह से विदेशी करेंसी में आई रकम को भारतीय रुपये में बदला जा सकेगा और एक वर्किंग डे के अंदर भारत में उनके स्थानीय खाते में पैसा सेटल हो जाएगा।
